27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

लूटी गई 4 किलो चांदी, अवैध हथियार और नकदी बरामद; मध्य प्रदेश के दोनों आरोपी कई राज्यों में दर्जनों मामलों में वांछित

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने चौक थाना क्षेत्र में करीब ढाई सप्ताह पूर्व हुई 27 किलो चांदी लूटकांड का सफल खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के दो शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 4 किलोग्राम चांदी की चार बटिया, 15,020 रुपये नकद, दो अवैध .315 बोर तमंचे, चार जिंदा कारतूस तथा तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं। मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी, अपर पुलिस उपायुक्त काशी एवं सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के निर्देशन में चौक थाना पुलिस, एसओजी तथा लंका थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 4 अगस्त की देर रात लौटूबीर पुलिया के समीप घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, जिसके दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश निवासी मोहम्मद अली उर्फ शाबिर हसन (55 वर्ष) तथा माशाअल्लाह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों शातिर अपराधी हैं और इनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट एवं आपराधिक षड्यंत्र सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

 

गौरतलब है कि 17 जुलाई 2026 को चौक थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुरा मोड़ के पास हेमा ज्वेलर्स के कर्मचारी लगभग 27 किलो 327 ग्राम चांदी की 26 बटिया लेकर महालक्ष्मी ज्वेलर्स, रेशम कटरा जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने कर्मचारियों को निशाना बनाकर पूरी खेप लूट ली थी। घटना के बाद चौक थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

 

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद संयुक्त पुलिस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है तथा लूटी गई शेष चांदी की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में चौक थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह, लंका थाना प्रभारी राजकुमार सहित चौक थाना, एसओजी एवं लंका थाना की संयुक्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी