विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

सुरेरी (जौनपुर)। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित ऑडियो को लेकर मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मामले में अपना दल (एस) के विधानसभा अध्यक्ष सभाजीत पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुरेरी थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपते हुए वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

 

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि वायरल ऑडियो में मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल के खिलाफ कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, अभद्र भाषा और धमकी भरी बातें कही गई हैं। शिकायत के अनुसार ऑडियो में विधायक को नुकसान पहुंचाने संबंधी कथित टिप्पणियां भी सुनाई दे रही हैं, जिससे उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

 

कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि वायरल ऑडियो की वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच कर उसकी सत्यता सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि यदि ऑडियो वास्तविक पाया जाता है तो इससे विधायक की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है, इसलिए दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई आवश्यक है।

 

शिकायत में रामपुर निस्फी निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय यादव तथा उनके भाई विनोद यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। तहरीर के अनुसार संजय यादव के पास लाइसेंसी पिस्टल है, जिसका कथित रूप से क्षेत्र में प्रदर्शन कर लोगों में भय का माहौल बनाया जाता है तथा विरोध करने वालों को धमकाने के आरोप भी लगाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने इन आरोपों की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

 

पुलिस के अनुसार वायरल ऑडियो रामपुर निस्फी निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय यादव और एक अन्य व्यक्ति के बीच हुई कथित बातचीत का बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑडियो की प्रामाणिकता और उसमें सुनाई दे रही आवाजों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

थानाध्यक्ष सुरेरी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सभाजीत पटेल की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य डॉ. सुनीता वर्मा, प्रदेश सचिव (युवा मंच) उदय प्रताप पटेल, राकेश मिश्रा उर्फ मुन्ना गुरु, एडवोकेट रामविलास यादव, मंगेश यादव, जय सिंह, जिलेदार पटेल, ए. सरोज वर्मा, भोला सरोज, गुड्डी गौतम, अजीत पटेल, योगेंद्र पटेल, अशोक पटेल, कन्हैयालाल पटेल, बबलू सरोज, सार्जन पटेल, रवि गुप्ता, कन्तु गौन, विनय दूबे, तूफानी पटेल, राजेश पटेल, चांदनी सरोज, सुनील पटेल, रविंद्र पटेल उर्फ डब्बू पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी