चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंह और पूर्व सांसद रामकिशन ने किया उद्घाटन, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी बाइक खरीदने की सुविधा

रिपोर्ट : विवेक राय

चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर में बुधवार दोपहर शादाब होंडा शोरूम का उद्घाटन स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंह और पूर्व सांसद रामकिशन ने किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि आशुतोष सिंह ने कहा कि शोरूम के खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दोपहिया वाहन खरीदने में सुविधा मिलेगी। अब लोगों को होंडा मोटरसाइकिल खरीदने के लिए वाराणसी शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर शोरूम उपलब्ध होने से क्षेत्र के लोगों को वाहन खरीदने के साथ ही संबंधित सुविधाएं भी आसानी से मिल सकेंगी।

शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर प्रोपराइटर पीर मोहम्मद अंसारी ने स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंह एवं पूर्व सांसद रामकिशन का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, होंडा के एरिया मैनेजर नंदू भारद्वाज, संजय यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह, अयूब अंसारी, शाह मोहम्मद अंसारी, भीष्म नारायण यादव, धनंजय यादव और पप्पू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    ब्राह्मण समाज को सनातन संस्कृति की रीढ़ बताते हुए सपा की नीतियों पर उठाए सवाल, 2027 में जनता के जवाब का किया दावा     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी।एक राजनीतिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां