पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ कथित अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पत्रकार देवेंद्र कुमार पांडेय ने पुलिस चौकी में मौजूद एक पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, दुर्व्यवहार, वाहन की चाबी छीनने तथा मोबाइल लेने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में पत्रकार लालपुर थाने पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों के प्रदर्शन के दौरान संबंधित पत्रकार के अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन करने की भी जानकारी सामने आई है।

पत्रकार की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, वह एक खबर से संबंधित जानकारी लेने पांडेयपुर पुलिस चौकी जा रहे थे। आरोप है कि चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। घटना का वीडियो बनाने का प्रयास करने पर उनका हाथ मरोड़कर मोबाइल छीनने की कोशिश की गई और गाली-गलौज भी की गई। बताया गया कि यह घटना चौकी प्रभारी की मौजूदगी में हुई।

पत्रकारों ने चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है, ताकि पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता स्पष्ट हो सके। उन्होंने आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    ब्राह्मण समाज को सनातन संस्कृति की रीढ़ बताते हुए सपा की नीतियों पर उठाए सवाल, 2027 में जनता के जवाब का किया दावा     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी।एक राजनीतिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला