बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग

रमचंदीपुर में सुबह हुआ हादसा, एनडीआरएफ टीम के साथ तलाश में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के रमचंदीपुर ढाब स्थित सोता पुल से सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक वृद्ध ने बीमारी से परेशान होकर गंगा में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में वृद्ध की तलाश शुरू की, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, रमचंदीपुर, चौबेपुर निवासी बाबूनंदन राम ने बीमारी से तंग आकर गंगा में छलांग लगाई। घटना के बाद स्थानीय गोताखोर काफी देर तक उनकी तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम गंगा में वृद्ध की तलाश में जुटी हुई है।

बताया गया कि बाबूनंदन राम के दो बेटे हैं और दोनों विवाहित हैं। घटना के बाद परिवार में चिंता और मातम का माहौल है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि गंगा में पानी का बढ़ाव है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर लगी हुई है और वृद्ध की तलाश की जा रही है। फिलहाल शव बरामद नहीं हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान