तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

डुबकियां पावर हाउस के पास हाईवे पार करते समय हुआ हादसा, सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश

रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के दनियालपुर स्थित डुबकियां पावर हाउस के पास वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पार कर रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

मृतका की पहचान पनिहरी गांव निवासी संजू देवी (35) पत्नी अशोक हरिजन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, संजू देवी सुबह खेत से मवेशियों के लिए चारा काटकर पैदल घर लौट रही थीं। डुबकियां पावर हाउस के समीप हाईवे पार करते समय वाराणसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतका के तीन बच्चे हैं। उनके पति अशोक हरिजन मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन और चालक की पहचान होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान