धोबी समाज का 30 अगस्त को होगा महासम्मेलन, चिंतामणि होंगे मुख्य अतिथि

रमेश चौधरी ने समाज की एकजुटता और अधिकारों की लड़ाई का किया आह्वान, अजगरा में सम्मान व राजनीतिक भागीदारी को लेकर उठाई आवाज

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व आवेदक रमेश चौधरी ने धोबी समाज में जनसंपर्क अभियान चलाकर आगामी महासम्मेलन को लेकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को केवल टिकट की राजनीति तक सीमित न रहकर संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण जैसे अधिकारों की रक्षा के लिए भी एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

 

रमेश चौधरी ने बताया कि 30 अगस्त, रविवार को धोबी समाज का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व निदेशक एवं सामाजिक संस्था बहुजन भारत के महासचिव चिंतामणि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने समाज के लोगों से सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

जनसंपर्क अभियान के दौरान रमेश चौधरी ने काशी रजक संघ के तत्वावधान में उधम सिंह द्वारा आयोजित तीज महोत्सव समारोह में भी सहभागिता की। उन्होंने समाज की महिलाओं और युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाओं का मंच पर सक्रिय रूप से भाग लेना समाज में शिक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ने का संकेत है।

 

उन्होंने कहा कि अब धोबी समाज को अपनी सामाजिक ताकत को संगठित कर आगामी मिशन-2027 के लिए एकजुट होना होगा।

 

रमेश चौधरी ने कहा कि वर्ष 2010 से अजगरा विधानसभा सीट सुरक्षित होने के बावजूद समाज को अपेक्षित सम्मान और राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति के टिकट की नहीं, बल्कि पूरे समाज के सम्मान और अधिकारों की है। टिकट किसी भी व्यक्ति को मिले, लेकिन समाज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व की ओर से भी आवेदकों से अपने-अपने समाज के बीच बैठक और गोष्ठियां आयोजित करने की अपेक्षा जताई गई है। इसी क्रम में यह महासम्मेलन समाज की एकजुटता और राजनीतिक जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

 

कार्यक्रम में जय सिंह, आईएएस, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पूर्व अधिकारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सदर अमीन कनौजिया, लालमन कनौजिया, भैया लाल निरंकारी सहित कई वरिष्ठ एवं विशिष्ट लोग शामिल होंगे।

 

रमेश चौधरी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम के बहुजन समाज की विचारधारा और समाजवादी पार्टी के पीडीए की अवधारणा में सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की भागीदारी का मुद्दा प्रमुख है। उन्होंने समाज के लोगों से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक होकर अपने मताधिकार का सही इस्तेमाल करने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि किसानों, गरीबों, युवाओं और मजदूरों के हितों को प्राथमिकता देने वाली सरकार के निर्माण के लिए समाज की एकजुटता और राजनीतिक जागरूकता जरूरी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चक्रपानपुर के निःशुल्क शिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम   रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव में सामाजिक संस्था…

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    समाजशास्त्र विभाग की 34 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी और स्वावलंबन कार्यक्रमों की ली जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित