सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

भाजपा जिलाध्यक्ष ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, मिर्जामुराद में जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटे लंच पैकेट व अंगवस्त्र

 

 

रिपोर्ट विवेक राय

SHREE 7NEWS, मिर्जामुराद। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत शनिवार को मिर्जामुराद क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर से दो सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। गौर गांव स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ, जबकि मिर्जामुराद बाजार में जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।

 

गौर गांव स्थित महिला महाविद्यालय परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने छात्राओं से पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण करने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने लोगों से पौधरोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाने की अपील की।

 

अभियान के दूसरे कार्यक्रम के तहत मिर्जामुराद बाजार स्थित ओवरब्रिज के नीचे जीवन यापन कर रहे जरूरतमंद परिवारों के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने लंच पैकेट और अंगवस्त्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की ओर से सेवा गतिविधियों को भी महत्व दिया जाता है और सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, जिला मंत्री सुरेंद्र बिंद, योगेश सिंह, डॉ. संगीता सिंह, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, मुकेश यादव, अंजली जायसवाल, धीरज सिंह, निहाल सेठ, रौनक सिंह, ओपी पटेल, अजय पटेल, वीरेंद्र विश्वकर्मा, अमित पटेल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    पारिवारिक विवाद में मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जांच कर कार्रवाई की मांग     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र की विद्यापीठ चौकी अंतर्गत एक वृद्ध महिला ने अपने…

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में जनकल्याणकारी सेवाओं को मजबूत करने का संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। विकासखंड चोलापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत छितमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : त्रिभुवन राम

    हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : त्रिभुवन राम

    भदोही में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

    भदोही में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट