पारिवारिक विवाद में मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जांच कर कार्रवाई की मांग
रिपोर्ट विवेक राय
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र की विद्यापीठ चौकी अंतर्गत एक वृद्ध महिला ने अपने मझले बेटे और बहू पर कथित रूप से मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते उसे लंबे समय से मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
वृद्ध महिला ने अधिकारियों से स्वयं को न्याय दिलाने के साथ ही भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से सुरक्षा दिलाने की भी अपील की है। मामले को लेकर महिला ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग की है।




