हर घर तिरंगा अभियान से रेलकर्मियों में जगा राष्ट्रप्रेम

रेल मंडल कार्यालय में तिरंगा वितरण, डीआरएम आशीष जैन ने कर्मचारियों से घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की

 

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, वाराणसी में तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने रेलकर्मियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

 

अभियान के तहत वाराणसी मंडल के विभिन्न विभागों, रेलवे स्टेशनों और यूनिटों में तिरंगे का वितरण किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों और प्रमुख परिसरों को तिरंगा रोशनी से सजाया जा रहा है। इसके साथ ही तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, राष्ट्रप्रेम जागरूकता कार्यक्रम और शपथ समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।

 

अभियान के दौरान देशभक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-बैनर और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से तिरंगे के साथ फोटो और सेल्फी साझा कर अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

 

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने रेलकर्मियों के साथ-साथ आमजन से भी अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।

 

तिरंगा वितरण के दौरान रेलकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कर्मचारियों ने ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और ध्वज संहिता के पालन का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चक्रपानपुर के निःशुल्क शिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम   रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव में सामाजिक संस्था…

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    समाजशास्त्र विभाग की 34 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी और स्वावलंबन कार्यक्रमों की ली जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित