ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

वाराणसी में प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश प्रभारी का मनोनयन

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष के वाराणसी आगमन पर शनिवार को कैंट स्थित मानसरोवर होटल में जनपद इकाई की ओर से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के बाद संगठन की औपचारिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर चर्चा की। इस दौरान संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार रखे गए।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश प्रभारी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनयन भी किया गया। नवमनोनित पदाधिकारी को अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने ध्वनिमत से मनोनयन का समर्थन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडेय, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव एवं राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर सिंह, प्रदेश कार्यकारी सदस्य गजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे, महानगर अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, महानगर प्रभारी राजेश त्रिपाठी, आरएसएस के मंडल सचिव उदय प्रताप सिंह ‘मुन्ना’, महानगर कोषाध्यक्ष वकील यादव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    पारिवारिक विवाद में मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जांच कर कार्रवाई की मांग     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र की विद्यापीठ चौकी अंतर्गत एक वृद्ध महिला ने अपने…

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में जनकल्याणकारी सेवाओं को मजबूत करने का संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। विकासखंड चोलापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत छितमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : त्रिभुवन राम

    हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : त्रिभुवन राम

    भदोही में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

    भदोही में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट