आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

समाजशास्त्र विभाग की 34 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी और स्वावलंबन कार्यक्रमों की ली जानकारी

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के परास्नातक पाठ्यक्रम की 34 छात्राओं के समूह ने भंदहा कला कैथी ग्राम स्थित सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के मुख्य परिसर का शैक्षणिक भ्रमण किया। कार्यक्रम का आयोजन मेधा लर्निंग फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने आशा ट्रस्ट की ओर से बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। छात्राओं ने आशा लाइब्रेरी, पैड बैंक तथा स्वावलंबन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अवलोकन कर इनके उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली को समझा।

इस दौरान छात्राओं ने सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के सामने आने वाली चुनौतियों और संभावनाओं पर भी संस्था के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने संविधान आधारित पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन कर सामाजिक एवं संवैधानिक विषयों से संबंधित जानकारी हासिल की।

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि युवा पीढ़ी को सामाजिक सरोकारों से जुड़कर समाजसेवी की भूमिका में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर मौजूद सामाजिक समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना जरूरी है।

इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग के प्रवक्ता डॉ. विकास सिंह, मेधा लर्निंग फाउंडेशन के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक जयंत सिंह, अंकित गिरी, सौरभ चंद्र, प्रदीप सिंह, ऋतु सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देने के साथ सामाजिक कार्यों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चक्रपानपुर के निःशुल्क शिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम   रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव में सामाजिक संस्था…

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    पारिवारिक विवाद में मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जांच कर कार्रवाई की मांग     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र की विद्यापीठ चौकी अंतर्गत एक वृद्ध महिला ने अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित