पुलिस मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय चेन स्नैचर गिरफ्तार

लालपुर रिंग रोड के पास देर रात हुई कार्रवाई, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में लगी गोली

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़ हो गई। लालपुर रिंग रोड के पास चेकिंग के दौरान पल्सर बाइक सवार दो संदिग्धों ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक फिसलने से दोनों सड़क पर गिर पड़े और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

 

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान प्रद्युम्न मल उर्फ प्रतीक, निवासी चिउटहा (चिउराताल), थाना चिउटहा, जिला गोरखपुर के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

वहीं, पुलिस के हत्थे चढ़े दूसरे आरोपी की पहचान वेद प्रकाश दुबे उर्फ मोंटी, निवासी बुद्ध विहार, तारामंडल रामपुर, थाना रामगढ़ताल, जिला गोरखपुर के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 75 हजार रुपये नकद, पीली धातु, .315 बोर का तमंचा, कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी अंतरजनपदीय लूट की वारदातों में शामिल रहे हैं।

 

पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने एक अन्य वारदात की जानकारी भी सामने आई। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने 17 जुलाई को लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के रमरेपुर गांव में एक अधिवक्ता की मां से चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था।

 

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के माध्यम से इनके अन्य आपराधिक मामलों और विभिन्न जिलों में की गई कथित वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं