पंचायती राज विभाग चोलापुर ने जीती त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज की ट्रॉफी

रोमांचक फाइनल में वाराणसी टीचर्स को 24 रन से हराया, मिर्जापुर टीचर्स को भी दी 48 रन से शिकस्त

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

चोलापुर (वाराणसी)। विकासखंड चोलापुर क्षेत्र के मुनारी ग्राउंड पर 16 अगस्त 2026 को आयोजित त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज में पंचायती राज विभाग चोलापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में मिर्जापुर टीचर्स, वाराणसी टीचर्स और पंचायती राज विभाग चोलापुर की टीमों ने हिस्सा लिया।

 

सीरीज का पहला मुकाबला वाराणसी टीचर्स और पंचायती राज विभाग चोलापुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पंचायती राज विभाग की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वाराणसी टीचर्स ने निर्धारित 15 ओवर में 126 रन बनाए और पूरी टीम आउट हो गई।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचायती राज विभाग चोलापुर की टीम 121 रन ही बना सकी। इस तरह वाराणसी टीचर्स ने मुकाबला पांच रन से जीत लिया।

 

दूसरे मुकाबले में वाराणसी टीचर्स और मिर्जापुर टीचर्स आमने-सामने रहे। मिर्जापुर टीचर्स की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वाराणसी टीचर्स को 14 रन से शिकस्त दी।

 

तीसरे मुकाबले में मिर्जापुर टीचर्स और पंचायती राज विभाग चोलापुर के बीच भिड़ंत हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंचायती राज विभाग की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 128 रन का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया।

 

जवाब में मिर्जापुर टीचर्स की टीम दबाव में आ गई और 80 रन पर ऑल आउट हो गई। पंचायती राज विभाग चोलापुर ने यह मुकाबला 48 रन से जीतकर सीरीज में शानदार वापसी की।

 

तीनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीता, जिसके बाद रन रेट के आधार पर वाराणसी टीचर्स और पंचायती राज विभाग चोलापुर के बीच फाइनल मुकाबला तय हुआ।

 

फाइनल में टॉस जीतकर पंचायती राज विभाग चोलापुर ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 12 ओवर में 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी टीचर्स की टीम 103 रन पर ही ऑल आउट हो गई।

 

इस तरह पंचायती राज विभाग चोलापुर ने फाइनल मुकाबला 24 रन से जीतकर त्रिकोणीय सीरीज की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

 

सीरीज के निर्णायक मुकाबलों में लगातार दो शानदार जीत दर्ज कर पंचायती राज विभाग चोलापुर की टीम ने अपनी खेल क्षमता का दमखम दिखाया। टीम की इस उपलब्धि से विकासखंड चोलापुर का नाम रोशन हुआ।

 

टीम के कप्तान अमित लोहार ने जीत के बाद कहा कि उन्हें टीम का नेतृत्व करने का अवसर मिला और उन्होंने अपनी सूझबूझ के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर टीचर्स और वाराणसी टीचर्स की टीमों को हराकर पहली ट्रॉफी विकासखंड चोलापुर के नाम करना टीम के लिए गौरव की बात है।

 

उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसके चलते टीम खिताब जीतने में सफल रही। कप्तान ने पूरी टीम को जीत की बधाई दी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं