मिर्जामुराद क्षेत्र में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

महिला महाविद्यालय समेत स्कूलों, पंचायत भवनों और संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

मिर्जामुराद (वाराणसी)। क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस गुरुवार को देशभक्ति और उल्लास के माहौल में मनाया गया। मेंहदीगंज, गौर, खजुरी, चित्रसेनपुर और ठठरा समेत विभिन्न स्थानों पर स्कूलों, महाविद्यालयों, पंचायत भवनों और अन्य संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।

 

मेंहदीगंज गांव स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना के साथ लोगों ने राष्ट्रीय पर्व मनाया।

 

गौर गांव स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में महाविद्यालय के प्रबंधक एवं भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद क्षेत्र के गांवों से आए छोटे बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।

 

महाविद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया।

 

मेंहदीगंज स्थित पी.एस. पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 

वहीं गौर गांव स्थित सत्यनारायण सिंह नेशनल स्कूल में चेयरमैन उपेन्द्र सिंह गौतम एवं प्रबंधक प्रवीण सिंह गौतम ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 

 

गौर गांव स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। गौर गांव के जीवा इंटर नेशनल स्कूल में प्रबंधक विनोद तिवारी, खजुरी स्थित सूर्यांश हॉस्पिटल में निदेशक डॉ. सौरभ सिंह, चित्रसेनपुर स्थित अमरावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्य संदीप सिंह तथा ठठरा गांव स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिन्द ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

 

इन सभी स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

 

महिला महाविद्यालय के समारोह में प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह, सचिव योगेश सिंह, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, डॉ. अंजना सिंह, मुकेश यादव, अंजली जायसवाल, अमृता सिंह, गौरव उपाध्याय, स्नेहा मिश्रा, राजेश सिंह, रामजी यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा, राकेश यादव, दिनेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

पूरे क्षेत्र में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और सामाजिक सहभागिता की झलक देखने को मिली।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं