शहीद उद्यान में पौधरोपण कर वीर बलिदानियों को किया नमन

स्वतंत्रता दिवस पर 36वीं वाहिनी पीएसी में ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ अभियान, युवा समाजसेवी शुभम सिंह ने लिया सहभागिता का संकल्प

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी (रामनगर)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रामनगर स्थित 36वीं वाहिनी पीएसी के ‘शहीद उद्यान’ में अमर बलिदानियों एवं राष्ट्रनायकों की स्मृति में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवा समाजसेवी शुभम सिंह ने 36वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोगों के साथ सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया और अमर वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

 

पौधरोपण के दौरान युवा समाजसेवी शुभम सिंह ने कहा कि देश की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों तथा सीमा पर राष्ट्र की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

 

उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ रोपित करना केवल पर्यावरण संरक्षण की पहल नहीं है, बल्कि मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धांजलि का प्रतीक भी है।

 

कार्यक्रम में सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय सहित उपस्थित गणमान्य लोगों ने अमर बलिदानियों की स्मृति को नमन किया। इस दौरान मातृभूमि की प्रगति, सुरक्षा और अखंडता के लिए पूरी निष्ठा के साथ योगदान देने का संकल्प लिया गया।

 

पौधरोपण कार्यक्रम में पीएसी के वरिष्ठ अधिकारी, जवान एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस पहल ने पर्यावरण संरक्षण को शहीदों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ने का संदेश दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं