21565 मतों से सपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह विजय हुवे 

21565 मतों से सपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह विजय हुवे 

चंदौली: लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार की प्रातः नवीन मंडी सभागार में चकिया, मुगलसराय, सकलडीहा व सैयदराजा की कड़ी सुरक्षा के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी. पुंडे के नेतृत्व में नवीन मंडी में मतगणना शुरू कराई गई।

वहीं शिवपुर व अजगरा विधानसभा का मतगणना वाराणसी के पहड़िया मंडी समिति में प्रारम्भ की गई। मतगणना प्रक्रिया जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई।

वैसे-वैसे भाजपा व सपा समर्थकों की भारी भीड़ मतगणना स्थल पर बढ़ने लगी। मतदान समाप्ति तक भाजपा के डा. महेन्द्रनाथ पांडेय को 452911, सपा के वीरेन्द्र सिंह को 474476 व बसपा के सत्येन्द्र कुमार मौर्य को 159903 मत प्राप्त हुए।

मतगणना परिणाम को जानकारी होने पर एक तरफ जहां भाजपा के समर्थक धीरे-धीरे खिसकने लगे। वहीं दूसरी तरफ सपा समर्थक व कार्यकर्ताओं की भीड़ लगातार मतगणना स्थल पर बढ़ने लगी। सपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित देख सपा कार्यकर्ताओं का चरम पर रहा।

सपा कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए नवीन मंडी समिति के गेट के बाहर बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। साथ ही जमकर नारेबाजी करने लगे। इस प्रकार 21565 मतों से सपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह चुनाव जीत गए।

वहीं बसपा प्रत्याशी सत्येन्द्र तीसरे नम्बर पर रहे। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर जश्न मनाया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन