श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की लगाई गुहार, विधायक ने डीसीपी से फोन पर की वार्ता

रिपोर्ट विवेक राय 

राजातालाब। जक्खिनी पुलिस चौकी क्षेत्र के मरुई गांव निवासी श्रेया उपाध्याय की हत्या के मामले में सोमवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। विधायक ने मृतका के पिता सुनील उपाध्याय और माता रीता उपाध्याय से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा परिजनों को हरसंभव सहयोग और न्याय का भरोसा दिलाया।

परिजनों ने विधायक के समक्ष आरोपी विवेक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग रखते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी की गुहार लगाई। परिवार की बात सुनने के बाद विधायक ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक डॉ. सुनील पटेल ने मोबाइल फोन के माध्यम से डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान से वार्ता की। विधायक ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले में कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना प्राथमिकता है और मामले में पुलिस स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान प्रदेश सचिव सियाराम पटेल, जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, जिला महासचिव महेंद्र पटेल, जिला महासचिव राजकुमार कश्यप, जोन अध्यक्ष राम प्रकाश पटेल, जिला महासचिव श्यामबली पटेल, रामनारायण बिंद, गोविंद पटेल और विनोद पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह ने किया शुभारंभ, दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने दिखाया दमखम     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। क्षेत्र…

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया लोकार्पण, दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सेवा संकल्प माह के अंतर्गत वाराणसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी