यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली के 32 प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, स्वरोजगार के लिए बैंक देगा वित्तीय सहयोग

रिपोर्ट: विवेक राय

हरहुआ (वाराणसी)। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यूनियन बैंक आरसेटी (RSETI), अहिरौली, हरहुआ में आयोजित 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन अवसर पर वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली जनपदों से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कुल 32 सफल प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कृषि क्षेत्र में ‘लोकल टू ग्लोबल’ की अवधारणा के अनुरूप आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही कृषि उत्पादों की ब्रांडिंग, मूल्य संवर्धन तथा वैश्विक बाजार से जुड़ने के विभिन्न तरीकों के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए आवश्यक ज्ञान एवं कौशल से सक्षम बनाना रहा।

कार्यक्रम में बताया गया कि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए बैंक की ओर से नियमानुसार वित्तीय सहायता एवं ऋण सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाएगा। इससे प्रशिक्षित युवा कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने के साथ अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगे और देश एवं समाज की आर्थिक प्रगति में योगदान दे सकेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अंचल प्रमुख टी. कामेश्वर राव, क्षेत्र प्रमुख शैलेंद्र कुमार एवं एलडीएम अविनाश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में आरसेटी निदेशक अम्बरीष कुमार, फैकल्टी श्रीमती रेखा केशरी, परवेश कुमार मौर्या एवं कार्यालय सहायक जय किशन सरोज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में कृषि क्षेत्र में नए अवसर तलाशने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेले में किसानों को किया गया जागरूक, कृषि वैज्ञानिकों ने बताईं उन्नत खेती की तकनीकें     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। किसानों की आय बढ़ाने और…

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    महंत स्वामी राधारमण दास जी महाराज ने सुनाई भगवान की लीलाएं, राधे-राधे के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे तीर्थ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा