वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट: विवेक राय
वाराणसी। थाना चोलापुर क्षेत्र में राजमन नामक मजदूर की हत्या की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी श्रीमती सीता की तहरीर के आधार पर थाना चोलापुर में मु0अ0सं0-0351/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चोलापुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, उपलब्ध वीडियो के आधार पर घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को चिन्हित कर पुलिस हिरासत में लिया गया।
पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान अजय सिंह पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिंह, निवासी शिवदासा, थाना चौबेपुर, कमिश्नरेट वाराणसी तथा विशाल सिंह पुत्र स्वर्गीय रमेश सिंह, निवासी ग्राम गरथौली, थाना चौबेपुर, कमिश्नरेट वाराणसी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है और आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




