भारी बारिश में कच्चा मकान ढहा, परिवार बाल-बाल बचा

तीन कमरों का मिट्टी का मकान भरभराकर गिरा; गेहूं, चावल, दाल समेत घर-गृहस्थी का सामान मलबे में दबा

रिपोर्ट: विवेक राय

चोलापुर (वाराणसी)। ग्रामीण क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के बीच चोलापुर थाना क्षेत्र के डिहवा ग्राम सभा के काकलपुर गांव में बीती रात करीब 4 बजे एक तीन कमरों का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान गिरने से परिवार का खाने-पीने और पहनने का सामान समेत घर-गृहस्थी का काफी सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि मकान गिरने से पहले परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

पीड़ित राजकुमार राजभर के अनुसार, मकान में उनका परिवार सो रहा था। परिवार में सात बच्चे और दो बच्चियां हैं, जिनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। परिवार के अन्य सदस्यों और नातियों के साथ सभी लोग मकान में सोए हुए थे। रात में अचानक मिट्टी भरभराने की आवाज सुनाई दी। खतरे का अंदेशा होते ही परिवार के सदस्य तत्काल घर से बाहर निकल आए। उनके बाहर आने के कुछ ही समय बाद पूरा कच्चा मकान ढह गया।

मकान में परिवार की चार बकरियां भी बंधी हुई थीं। परिवार ने तत्काल उन्हें खोलकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

राजकुमार ने बताया कि मकान में करीब 5 कुंतल गेहूं, 1 कुंतल चावल और 20 किलो रहर की दाल सहित खाने-पीने की अन्य सामग्री रखी थी। मकान गिरने के बाद यह पूरा सामान मलबे में दब गया। इसके अलावा सोने के बिस्तर, चारपाई और पहनने-ओढ़ने सहित घरेलू सामान भी नष्ट हो गया।

मकान ढहने के बाद पीड़ित परिवार के सामने खाने-पीने और रहने की समस्या खड़ी हो गई है। राजकुमार ने बताया कि परिवार के पास फिलहाल रहने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है। उन्होंने प्रशासन से परिवार के भरण-पोषण की व्यवस्था कराने तथा सरकारी आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।

मकान गिरने की सूचना पीड़ित परिवार ने तत्काल ग्राम प्रधान को दी। सूचना मिलने पर प्रधान मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। इसके बाद मामले की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई। पीड़ित के अनुसार, लेखपाल ने आवश्यक मदद का आश्वासन दिया है।

राजकुमार ने कहा कि यह संयोग रहा कि मकान गिरने से पहले परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल आए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में किसी के जान-माल की क्षति नहीं हुई, लेकिन परिवार का घर, राशन और घरेलू सामान मलबे में दब जाने से उनके सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    सुजीत कुमार की घातक गेंदबाजी से झारखंड 48 रन पर ढेर, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे को सराहा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा…

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    पुण्य स्मृतियों को नमन करने पहुंचे दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मड़ई पर पहुंचकर किया भावपूर्ण स्मरण     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग