शारदा सहायक नहर में पानी की किल्लत का मुद्दा उठा, 5 स्थानों पर पुलिया निर्माण की मांग

अजगरा विधायक ई. त्रिभुवन राम ने प्रमुख सचिव सिंचाई को लिखा पत्र, किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र समाधान पर दिया जोर

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ई. त्रिभुवन राम ने क्षेत्र की सिंचाई एवं आवागमन से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रदेश के प्रमुख सचिव सिंचाई को पत्र भेजा है। विधायक ने पत्र के माध्यम से शारदा सहायक नहर के टेल एंड तक पर्याप्त पानी पहुंचाने तथा क्षेत्र में पांच स्थानों पर नई पुलियों के निर्माण की मांग उठाई है।

 

विधायक के अनुसार, अजगरा विधानसभा क्षेत्र में शारदा सहायक नहर टेल एंड पर आकर समाप्त हो जाती है। इसके चलते नहर के अंतिम छोर तक पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पानी की कमी का सीधा असर किसानों की खेती पर पड़ रहा है।

 

विधायक ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह पूर्व में मुख्यमंत्री एवं सिंचाई मंत्री को भी अवगत करा चुके हैं। उनके अनुसार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड जौनपुर भी इस बात से सहमत हैं कि टेल एंड होने के कारण पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। विधायक ने समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।

 

विधायक ने पत्र में क्षेत्र में नई पुलियों के निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया है। उनका कहना है कि शारदा नहर के दोनों ओर कई बस्तियां बस गई हैं। पुलियों की कमी के कारण स्कूली बच्चों तथा ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

 

इन पांच स्थानों पर पुलिया निर्माण की मांग

1. धरसौना: विकासखंड चोलापुर के ग्राम धरसौना में तिवरान बस्ती मार्ग पर पुलिया निर्माण।

 

2. औरा: विकासखंड हरहुआ के ग्राम औरा में शारदा नहर पर 7 मीटर चौड़ी पुलिया का निर्माण। पत्र के अनुसार, इस स्थल के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी कई बार अनुरोध कर चुके हैं। औरा में पुलिया निर्माण को लेकर जनता द्वारा आंदोलन किए जाने का भी उल्लेख पत्र में किया गया है।

 

3. तरांव: विकासखंड चोलापुर के ग्राम तरांव में शारदा सहायक नहर पर पुलिया का निर्माण।

 

4. पहाड़पुर: विकासखंड चोलापुर के ग्राम पहाड़पुर में सड़क पर पुलिया का निर्माण।

 

5. सरायतक्की: विकासखंड पिंडरा के अंतर्गत ग्राम सरायतक्की में शारदा नहर पर नई पुलिया का निर्माण।

 

विधायक ई. त्रिभुवन राम ने प्रमुख सचिव सिंचाई से सभी प्रस्तावित पुलियों के निर्माण के लिए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। पत्र की एक प्रतिलिपि जिलाधिकारी, वाराणसी को भी भेजी गई है।

 

विधायक ने सिंचाई व्यवस्था में सुधार और पुलियों के निर्माण को क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए संबंधित समस्याओं के जल्द समाधान की अपेक्षा जताई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बकरा चोरी के शक में पड़ोसी की नई कार पर हमला

    ईंट-पत्थर और डंडों से किया वार, शीशा-बोनट व डैशबोर्ड क्षतिग्रस्त; हजारों रुपये के नुकसान का दावा     रिपोर्ट: विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। लखनपुर गांव में मंगलवार रात बकरा चोरी…

    आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका

    लखनपुर गांव में ट्यूबवेल संख्या 245 का ट्रांसफार्मर फटा, धमाके से ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। चोलापुर क्षेत्र के लखनपुर गांव में मंगलवार रात आकाशीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    बकरा चोरी के शक में पड़ोसी की नई कार पर हमला

    बकरा चोरी के शक में पड़ोसी की नई कार पर हमला

    आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका

    आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका

    शारदा सहायक नहर में पानी की किल्लत का मुद्दा उठा, 5 स्थानों पर पुलिया निर्माण की मांग

    शारदा सहायक नहर में पानी की किल्लत का मुद्दा उठा, 5 स्थानों पर पुलिया निर्माण की मांग

    भारी बारिश में कच्चा मकान ढहा, परिवार बाल-बाल बचा

    भारी बारिश में कच्चा मकान ढहा, परिवार बाल-बाल बचा

    चोलापुर में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में

    चोलापुर में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में