लखनपुर गांव में ट्यूबवेल संख्या 245 का ट्रांसफार्मर फटा, धमाके से ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी
रिपोर्ट: विवेक राय
वाराणसी। चोलापुर क्षेत्र के लखनपुर गांव में मंगलवार रात आकाशीय बिजली गिरने से ट्यूबवेल संख्या 245 का ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ फट गया। अचानक हुए जोरदार धमाके से आसपास के ग्रामीणों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पावर हाउस को दी। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया।
ट्यूबवेल ऑपरेटर राजेंद्र कुमार ने ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत 1912 पर दर्ज कराई। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अवर अभियंता (जेई) को भी घटना की जानकारी दे दी।
ग्रामीणों को अब विद्युत विभाग की ओर से खराब ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कराने अथवा बदलने की कार्रवाई का इंतजार है।




