बकरा चोरी के शक में पड़ोसी की नई कार पर हमला

ईंट-पत्थर और डंडों से किया वार, शीशा-बोनट व डैशबोर्ड क्षतिग्रस्त; हजारों रुपये के नुकसान का दावा

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

चोलापुर (वाराणसी)। लखनपुर गांव में मंगलवार रात बकरा चोरी करने वाले लोगों की गाड़ी समझकर पड़ोसियों ने एक नई कार पर ईंट-पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। हमले में कार का शीशा, बोनट और डैशबोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कार मालिक के अनुसार हजारों रुपये का नुकसान हुआ। घटना की सूचना रात में ही 112 नंबर पुलिस को दी गई, जिसके बाद मामला दानगंज पुलिस चौकी पहुंचा।

 

बताया गया कि कुछ दिन पहले लखनपुर गांव में आशीष चौहान के घर के सामने बंधी एक बकरी और दो बकरों को कार सवार लोग चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में दानगंज चौकी पर तहरीर भी दी गई थी। घटना के बाद परिवार के लोग रात में गांव में आने-जाने वाले वाहनों को लेकर सतर्क थे।

 

मंगलवार रात एक कार गांव में पहुंची। परिवार के लोगों ने उसे कथित तौर पर बकरा चोरों की कार समझ लिया और ईंट-पत्थर व डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से कार क्षतिग्रस्त हो गई।

 

कार मालिक अमित चौहान के अनुसार, उन्हें पटना जाना था और वह अपने दोस्त राकेश चौहान के साथ घर पहुंचे थे। उनका कहना है कि कार का इंडिकेटर भी जल रहा था, इसके बावजूद आशीष चौहान के परिवार के लोगों ने वाहन पर हमला कर दिया। अमित चौहान ने कार में हजारों रुपये के नुकसान की बात कही है।

 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मामला दानगंज पुलिस चौकी पहुंचा। घटना के बाद दोनों पड़ोसी परिवारों के बीच तनाव बना हुआ है। दानगंज चौकी प्रभारी ने कार को हुए नुकसान का आकलन एजेंसी से कराने को कहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लंका मैदान में हुई कार्रवाई, राजस्थान निवासी ट्रक चालक हिरासत में     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के…

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    समाजसेवियों ने घर बुलाकर किया वितरण, सेवा कार्य की ग्रामीणों ने की सराहना   रिपोर्ट विवेक राय  बड़ागांव, (वाराणसी)। विकासखंड बड़ागांव के ग्राम सभा आकोढ़ा में मंगलवार को जरूरतमंदों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील