चकवा महावीर मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

डीएम-एसपी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

भदोही। जनपद का प्रसिद्ध एवं आस्था का प्रमुख केंद्र चकवा महावीर मेला मंगलवार को श्रद्धा, उत्साह और उमंग के बीच शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान महावीर के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

 

मेले की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने स्वयं मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत एवं यातायात व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

 

चकवा महावीर मंदिर परिसर में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान महावीर को भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद प्रशासन और पुलिस की प्रभावी व्यवस्था के चलते मेला सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

 

मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई थी। अधिकारी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। पुलिस बल ने भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा के दृष्टिगत लगातार निगरानी बनाए रखी।

 

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए खाद्य सामग्री को ढककर और सुरक्षित तरीके से बेचने के निर्देश दिए गए।

 

मेले को सुचारू बनाए रखने में लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग ज्ञानपुर, जल निगम, जिला पंचायत राज विभाग एवं जिला पंचायत की टीमें सक्रिय रहीं। इन विभागों द्वारा पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, स्वच्छता एवं मार्ग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की लगातार निगरानी की गई।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने मंदिर परिसर स्थित तालाब में मछलियों को दाना खिलाया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से संवाद कर मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

मेले के दौरान उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे। जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने भी मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

 

चकवा महावीर मंदिर मेला समिति के प्रबंधक ने भी मेला शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न होने पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को बधाई दी तथा सहयोग एवं कुशल प्रबंधन के लिए आभार जताया।

 

प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की सतत निगरानी, विभिन्न विभागों की सक्रिय सहभागिता और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते चकवा महावीर मेला श्रद्धा, आस्था, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन के साथ शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    कार्मिकों की तैनाती से लेकर प्रशिक्षण, वाहन, स्टेशनरी और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक…

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    संत रविदास की छवि वाला हस्तनिर्मित कालीन और गदा भेंटकर किया स्वागत, भदोही कारपेट मार्ट को नोएडा की तर्ज पर संचालित करने की मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। 50वें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन