शिवपुर में पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हरिहरपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई, तमंचा, कारतूस, चेन और मोटरसाइकिल बरामद

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। थाना शिवपुर क्षेत्र में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चल रही वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

 

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की रात करीब 23:00 बजे थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा हरिहरपुर के पास संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध पल्सर मोटरसाइकिल को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार बैरीकेड तोड़कर भागने लगा। कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल फिसलने के बाद वह गिर गया और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा।

 

पुलिस के मुताबिक, आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। घायल अभियुक्त की पहचान शशि भूषण पुत्र लक्ष्मी नारायण, निवासी तार बांग्ला बिजली कॉलोनी, थाना डेहरी, जनपद रोहतास, बिहार, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

 

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, पीली धातु की एक चेन और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की।

 

प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने अपने साथी के साथ 24 अगस्त 2026 को थाना शिवपुर क्षेत्र के खुशहाल नगर में एक महिला से चेन लूट की घटना को अंजाम देने की बात बताई है। इस घटना के संबंध में थाना शिवपुर में मु0अ0सं0-383/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    नवरात्र के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की पहल, बैनर लेकर गांव में निकलीं छात्राएं     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। नारी स्वावलंबन, महिला सुरक्षा और बाल अधिकारों के…

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    जिलाधिकारी से ग्रामीणों की गुहार, जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी चौराहे से मारकंडेय महादेव मंदिर तक राष्ट्रीय राजमार्ग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन