नहीं रहे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता भोलानाथ उपाध्याय

आकस्मिक निधन से चौबेपुर में शोक की लहर, संगठन को मजबूत करने में निभाई थी अहम भूमिका

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय कस्बा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता विंध्यवासिनी उपाध्याय उर्फ भोलानाथ उपाध्याय के आकस्मिक निधन की सूचना से चौबेपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

भोलानाथ उपाध्याय भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे और चौबेपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता के कारण कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अलग पहचान थी। पार्टी की गतिविधियों को मजबूती देने तथा कार्यकर्ताओं को संगठित करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

भाजपा संगठन से जुड़े लोगों के अनुसार, भोलानाथ उपाध्याय पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के करीबी एवं विश्वासपात्र सहयोगियों में शामिल थे। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी और सहज व्यवहार के चलते वे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय रहे।

 

उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। लोगों ने कहा कि भोलानाथ उपाध्याय का निधन सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना आज, तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा; सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी     वाराणसी। खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की 27 अक्टूबर को…

    वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

    होटल जियॉन में आयोजित समारोह में उमड़ा जनसैलाब, 15 नवंबर को गणेश मंडपम में होने वाले विशाल सम्मेलन को सफल बनाने की अपील     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

    वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

    श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, भक्ति गीतों से गूंजा सोनबरसा

    श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, भक्ति गीतों से गूंजा सोनबरसा

    मारपीट और धमकी के मामले में 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    मारपीट और धमकी के मामले में 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    सन वैली पब्लिक स्कूल में माता की चौकी, विधायक त्रिभुवन राम हुए शामिल

    सन वैली पब्लिक स्कूल में माता की चौकी, विधायक त्रिभुवन राम हुए शामिल

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्व. सुरेश सिंह गौतम को दी श्रद्धांजलि

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्व. सुरेश सिंह गौतम को दी श्रद्धांजलि