प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर संगम तट पर जला ‘आशीर्वाद का दीया’

हरि हर गंगा आरती समिति ने भजन-कीर्तन के बाद मां गंगा की आरती कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की

 

 

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नमामि गंगे के तत्वावधान में हरि हर गंगा आरती समिति, प्रयागराज के सौजन्य से संगम तट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भजन-कीर्तन के बाद मां गंगा की आरती की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया।

 

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने गंगा तट पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। आयोजकों के अनुसार, प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को स्मरण करते हुए नजदीकी गंगा घाटों पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया।

 

नमामि गंगे से जुड़े राजेश शर्मा ने कहा कि देश की सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य करने वाले नेतृत्व के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना मां गंगा से की गई। उन्होंने कहा कि भारत का मान बढ़ाने और राष्ट्र को नई दिशा देने वाले नेतृत्व के लिए ईश्वर से आशीर्वाद की प्रार्थना की गई।

 

इस अवसर पर भाजपा काशी प्रांत संगठन के वरिष्ठ नेता अवधेश गुप्ता, राजेश शर्मा, सुरेश चंद्रा, प्रदीप पाण्डेय सहित तीर्थयात्री, पर्यटक, स्थानीय नागरिक, नमामि गंगे विभाग के पदाधिकारी, मां गंगा सेवा समिति के सदस्य तथा विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान गंगा तट पर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

    शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में योगदान के लिए अम्बेडकरनगर में हुए समारोह में किया गया सम्मानित   प्रतापगढ़। शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के…

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    कार्य-अनुभव प्रमाण-पत्रों की वैधता और पात्रता की जांच कराने की मांग, चयन से जुड़ी प्रक्रिया की उच्चस्तरीय पड़ताल पर जोर     रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। राजकीय आयुर्वेद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर संगम तट पर जला ‘आशीर्वाद का दीया’

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर संगम तट पर जला ‘आशीर्वाद का दीया’

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    तीन माह से कमीशन का भुगतान अटका, कोटेदारों में बढ़ा आक्रोश

    तीन माह से कमीशन का भुगतान अटका, कोटेदारों में बढ़ा आक्रोश

    लोलार्क षष्ठी को लेकर पुलिस कमिश्नर ने संभाली सुरक्षा की कमान

    लोलार्क षष्ठी को लेकर पुलिस कमिश्नर ने संभाली सुरक्षा की कमान

    चैन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    चैन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार