विश्वकर्मा जयंती पर खेल प्रतिभाओं का सम्मान

मार्कंडेय ग्रुप ऑफ आईटीआई में समारोह, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और दौड़ में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। विश्वकर्मा भगवान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मार्कंडेय ग्रुप ऑफ आईटीआई की ओर से खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कालेज के प्रबंधक अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा और वर्तमान समय में देश के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सभी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्वों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में मार्कंडेय आईटीआई, जय श्री मार्कंडेय आईटीआई एवं श्री मार्कंडेय आईटीआई के इलेक्ट्रिकल एवं फीडर के उन सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले माह आयोजित कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल एवं दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। समारोह का संचालन पारस यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कालेज के निदेशक अपूर्व कुमार तिवारी ने किया।

इस मौके पर पूर्व प्रधान शिववचन सिंह चौहान, संतोष कन्नौजिया, अमरेश तिवारी, भोजनाथ प्रजापति, सुबास चौबे सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    हवन-पूजन के बाद लड्डुओं से बना केक काटकर मनाया जश्न, प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना     रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। काशी के सांसद एवं…

    कृषक एक्सप्रेस पर पथराव के आरोप में युवक गिरफ्तार

    सारनाथ-कादीपुर के बीच ट्रेन के सहायक लोको पायलट की खिड़की का शीशा टूटा, मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरपीएफ की कार्रवाई     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    विश्वकर्मा जयंती पर खेल प्रतिभाओं का सम्मान

    विश्वकर्मा जयंती पर खेल प्रतिभाओं का सम्मान

    कृषक एक्सप्रेस पर पथराव के आरोप में युवक गिरफ्तार

    कृषक एक्सप्रेस पर पथराव के आरोप में युवक गिरफ्तार

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर संगम तट पर जला ‘आशीर्वाद का दीया’

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर संगम तट पर जला ‘आशीर्वाद का दीया’

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व