मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

हवन-पूजन के बाद लड्डुओं से बना केक काटकर मनाया जश्न, प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

रिपोर्ट : विवेक राय

चोलापुर (वाराणसी)। काशी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार को प्रह्लाद घाट चौराहे पर हवन-पूजन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा के नामित पार्षद डॉ. सुधीर त्रिपाठी (मुन्ना) के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। धार्मिक आयोजन के बीच प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशी में लड्डुओं से तैयार केक काटकर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

भाजपा के नामित पार्षद डॉ. सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा एवं धार्मिक आयोजन के रूप में मनाया गया। हवन-पूजन और हनुमान चालीसा के पाठ के माध्यम से उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र ‘दयालु गुरु’ रहे। इस अवसर पर शोभित भारद्वाज, अंशुमान रघुवंशी, राहुल मिश्रा चिंटू, राजेश विश्वकर्मा, हिरा शुक्ला समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    वाराणसी से वडनगर जा रहे युवाओं का ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ अभिनंदन, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय रोहनिया (वाराणसी)।…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    सामने घाट पर नमामि गंगे कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन, आरती के बाद जरूरतमंदों में प्रसाद व चुनरी का वितरण     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    विश्वकर्मा जयंती पर खेल प्रतिभाओं का सम्मान

    विश्वकर्मा जयंती पर खेल प्रतिभाओं का सम्मान

    कृषक एक्सप्रेस पर पथराव के आरोप में युवक गिरफ्तार

    कृषक एक्सप्रेस पर पथराव के आरोप में युवक गिरफ्तार