चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

दीपोत्सव के साथ मनाया ‘सेवा संकल्प’ दिवस, प्रधानमंत्री से मिल चुके पांच बच्चों को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में दीपोत्सव सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया।

विद्यालय परिसर में बच्चों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और देश सेवा के प्रति उनके समर्पण को स्मरण किया। कार्यक्रम को ‘सेवा संकल्प’ से जोड़ते हुए विद्यार्थियों में सेवा, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनसेवा की भावना से जोड़ते हुए विद्यालय में यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को विकसित करने में सहायक होते हैं।

विद्यालय की शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी ने बताया कि विद्यालय के दो बच्चे प्रधानमंत्री से मिल चुके हैं। इसके चलते अभिभावकों में भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर विशेष उत्साह रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री से मिलने वाले बच्चों फलक नाथ, सफीना बानो, लक्ष्मी, सुहेल और अब्दुल मजीद को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान पार्वती देवी, मृत्युंजय निषाद सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे। वहीं विपिन जैन, बादल गुप्ता, मुन्ना सोनकर, खन्नू सोनकर, कृष्णा जायसवाल, नमन गुप्ता, गोविंद जायसवाल और दीपू जैन समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    वाराणसी से वडनगर जा रहे युवाओं का ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ अभिनंदन, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय रोहनिया (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    विश्वकर्मा जयंती पर खेल प्रतिभाओं का सम्मान

    विश्वकर्मा जयंती पर खेल प्रतिभाओं का सम्मान