प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

सामने घाट पर नमामि गंगे कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन, आरती के बाद जरूरतमंदों में प्रसाद व चुनरी का वितरण

 

 

रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर नमामि गंगे की ओर से सामने घाट पर मां गंगा को 76 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से गंगा पूजन और आरती कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। अर्पित की गई चुनरी को बाद में प्रसाद स्वरूप जरूरतमंदों में वितरित किया गया।

 

गंगा आरती के दौरान जन्मदिन की शुभकामनाओं से जुड़े गीतों के साथ वैदिक मंत्रों का पाठ किया गया। कार्यक्रम में ‘शांताकारं भुजगशयनम्’ सहित विभिन्न मंत्रों का उच्चारण हुआ। आरती के पश्चात उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया तथा ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए गए।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार का उद्देश्य ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ देश का समावेशी विकास करना तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है।

 

राजेश शुक्ला ने सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब कल्याण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कई कार्य किए गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों को भी रेखांकित किया।

 

आयोजन में नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, सुभाष श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार पाण्डेय, लल्लन सिंह, महेंद्र तिवारी, निर्मल सिंह, अनीता सिंह, विनोद सिंह, राम सिंह, राजकपूर सिंह, कृष्णानंद, आशीष कुमार राय, केदारनाथ त्रिपाठी सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा