वाराणसी से वडनगर जा रहे युवाओं का ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ अभिनंदन, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
रोहनिया (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के तहत वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक निकली युवाओं की बाइक यात्रा का गुरुवार को मोहनसराय बाईपास चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता स्वागत के लिए पहुंचे।
ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे के बीच बाइक यात्रा में शामिल युवाओं का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। वाराणसी से उनके जन्मस्थान वडनगर तक युवाओं की यह बाइक यात्रा सेवा और संकल्प का संदेश लेकर निकली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, जिला महामंत्री अजय दुबे, पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, पूर्व जिला महामंत्री उदय भान सिंह, सीए प्रमोद सिंह, ग्राम प्रधान मनोज वर्मा, लाल बिहारी पटेल, सदानंद सिंह, अमलेश मिश्रा, रमाशंकर गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि सत्यम सेठ, गुड्डू सिंह, रामदुलार सिंह, डॉ. नरेंद्र पटेल, राजेश पटेल खन्ना, प्रदीप प्रजापति, राजेश मिश्रा, विकास दुबे, आलोक पांडेय, विजय राजभर, रंजनी सिंह, ओमप्रकाश सिंह, लख्खी गुप्ता, शर्मिला गुप्ता, रमेश सिंह मुनीब सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




