30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

नमोघाट, राजघाट और भैसासुर घाट पर व्यवस्थाओं की समीक्षा; भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, यातायात और सुरक्षा को लेकर दिए दिशा-निर्देश

 

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। वाराणसी में 22, 23 और 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित एयर शो को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने नमोघाट, राजघाट और भैसासुर घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एयर शो में करीब 30 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को व्यापक भीड़ प्रबंधन योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

 

पुलिस आयुक्त ने घाटों पर पैदल भ्रमण करते हुए आमजन के आवागमन मार्ग, प्रवेश एवं निकास प्वाइंट, संभावित भीड़ दबाव वाले स्थानों और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से भीड़ की संभावित स्थिति के अनुसार वैकल्पिक मार्ग और डायवर्जन व्यवस्था पहले से तैयार रखने को कहा।

 

नमोघाट के आसपास पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस आयुक्त ने निर्धारित पार्किंग स्थलों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से यातायात और पैदल आवागमन प्रभावित नहीं होना चाहिए। आवश्यकता के अनुसार बैरिकेडिंग और होल्डिंग एरिया निर्धारित करने के भी निर्देश दिए गए।

 

अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और अन्य तकनीकी संसाधनों के जरिए लगातार निगरानी रखने को कहा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ घाटों पर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को आपातकालीन मार्ग और इमरजेंसी एग्जिट को सुचारु रखने के साथ क्यू मैनेजमेंट की व्यवस्था मजबूत करने को कहा। किसी आकस्मिक स्थिति में लोगों को सुरक्षित और कम समय में बाहर निकालने के लिए त्वरित रिस्पॉन्स व्यवस्था और विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

 

मोहित अग्रवाल ने एयर शो से पहले सभी व्यवस्थाओं की दोबारा समीक्षा करने और मॉक ड्रिल आयोजित कर कमियों को समय रहते दूर करने को कहा। साथ ही पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा सहित संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान