दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव पुलिस की प्रभावी विवेचना और न्यायालय में सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक मामले में अदालत ने अभियुक्त को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने अभियुक्त पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर संचालित अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल और थाना बड़ागांव पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी करने के साथ न्यायालय में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी की।

मामला थाना बड़ागांव में दर्ज मु0अ0सं0 121/2020 से संबंधित है। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 376 AB तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5m/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक मामले में इरफान पुत्र कय्यूम, निवासी रामपुर, पोस्ट बड़ागांव, वाराणसी को अभियुक्त बनाया गया था।

पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों और प्रभावी पैरवी के बाद विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, वाराणसी की अदालत ने अभियुक्त को दोषसिद्ध कर दंडित किया।

न्यायालय के आदेश के अनुसार, पॉक्सो एक्ट की धारा 5m/6 के तहत अभियुक्त को 20 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अर्थदंड जमा नहीं करने की स्थिति में अभियुक्त को दो वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के अनुसार, गंभीर आपराधिक मामलों में अभियुक्तों को न्यायालय से सजा दिलाने के लिए विवेचना की गुणवत्ता, साक्ष्यों के समुचित प्रस्तुतीकरण और प्रभावी न्यायालयी पैरवी पर लगातार जोर दिया जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    नमोघाट, राजघाट और भैसासुर घाट पर व्यवस्थाओं की समीक्षा; भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, यातायात और सुरक्षा को लेकर दिए दिशा-निर्देश     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। वाराणसी में 22,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान