ढेरही टोल प्लाजा पर प्रस्तावित धरने को लेकर प्रशासन सख्त

किसानों ने टोल हटाने और स्थानीय लोगों को शुल्क से मुक्त करने की मांग उठाई, दानगंज बाजार व टोल प्लाजा क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित ढेरही टोल प्लाजा को हटाने और स्थानीय लोगों को टोल शुल्क से मुक्त किए जाने की मांग को लेकर पूर्वांचल के किसानों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। किसानों का आरोप है कि ढेरही टोल प्लाजा अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है और इसे हटाया जाना चाहिए।

प्रस्तावित धरने को लेकर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दानगंज बाजार और ढेरही टोल प्लाजा के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे निषेधाज्ञा का पालन करें और प्रस्तावित धरने में शामिल न हों। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में फुट मार्च कर लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने अथवा बिना अनुमति प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती और निगरानी बढ़ा दी गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    गृहविज्ञान विभाग की छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी के साथ तैयार किए पौष्टिक व्यंजन, शिक्षकों ने की प्रस्तुतियों की सराहना     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी…

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व समग्र आकलन को लेकर सेमिनार

    डायट सारनाथ में विशेषज्ञों ने राजभाषा हिंदी, मूल्य आधारित शिक्षा और कौशल विकास पर रखे विचार     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सारनाथ में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व समग्र आकलन को लेकर सेमिनार

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व समग्र आकलन को लेकर सेमिनार

    ढेरही टोल प्लाजा पर प्रस्तावित धरने को लेकर प्रशासन सख्त

    ढेरही टोल प्लाजा पर प्रस्तावित धरने को लेकर प्रशासन सख्त

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह