राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व समग्र आकलन को लेकर सेमिनार

डायट सारनाथ में विशेषज्ञों ने राजभाषा हिंदी, मूल्य आधारित शिक्षा और कौशल विकास पर रखे विचार

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सारनाथ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समग्र आकलन विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पर्यटन प्रबंधन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र के आचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह तथा हिंदी विभाग के वरिष्ठ सहायक आचार्य डॉ. अशोक कुमार ज्योति मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

मुख्य वक्ताओं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संदर्भ में राजभाषा हिंदी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समग्र आकलन, मूल्य आधारित शिक्षा एवं कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान में वृद्धि करना नहीं है, बल्कि उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास करना भी है।

डायट सारनाथ के प्राचार्य उमेश शुक्ला ने शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब शिक्षक अपने शिक्षकीय कार्य को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगे, तो राष्ट्रीय शिक्षा नीति अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

इस अवसर पर डायट प्रवक्ता क्षमा शंकर पाण्डेय, नरसिम्ह मौर्य, एसआरजी राजीव सिंह एवं कुंवर भगत सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एआरपी रश्मि त्रिपाठी ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    गृहविज्ञान विभाग की छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी के साथ तैयार किए पौष्टिक व्यंजन, शिक्षकों ने की प्रस्तुतियों की सराहना     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी…

    ढेरही टोल प्लाजा पर प्रस्तावित धरने को लेकर प्रशासन सख्त

    किसानों ने टोल हटाने और स्थानीय लोगों को शुल्क से मुक्त करने की मांग उठाई, दानगंज बाजार व टोल प्लाजा क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व समग्र आकलन को लेकर सेमिनार

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व समग्र आकलन को लेकर सेमिनार

    ढेरही टोल प्लाजा पर प्रस्तावित धरने को लेकर प्रशासन सख्त

    ढेरही टोल प्लाजा पर प्रस्तावित धरने को लेकर प्रशासन सख्त

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह