पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

गृहविज्ञान विभाग की छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी के साथ तैयार किए पौष्टिक व्यंजन, शिक्षकों ने की प्रस्तुतियों की सराहना

 

 

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गहनी, आयर, वाराणसी में पोषण माह के अंतर्गत ‘संतुलित आहार, पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संतुलित आहार, पोषण के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन गृहविज्ञान विभाग की ओर से किया गया।

 

कार्यक्रम में गृहविज्ञान विभाग की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पोषण से संबंधित विभिन्न विषयों पर पोस्टर तैयार कर उनकी प्रदर्शनी लगाई। इसके साथ ही छात्राओं ने संतुलित एवं पौष्टिक आहार से संबंधित विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी तैयार किए। कशिश पाण्डेय, काजल पटेल, मेनिका सहित गृहविज्ञान विभाग की छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

छात्राओं द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों में संतुलित आहार, आवश्यक पोषक तत्व, विटामिन एवं खनिज, स्वच्छता, कुपोषण से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। वहीं पौष्टिक व्यंजनों के माध्यम से दैनिक भोजन में आवश्यक पोषक तत्वों को संतुलित रूप से शामिल करने का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं ने पोस्टर प्रदर्शनी तथा छात्राओं द्वारा तैयार पौष्टिक आहार का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर डाॅ. पुष्पा मिश्रा, डाॅ. सुरभि श्रीवास्तव, डाॅ. मनोज कुमार यादव, चंद्रशेखर सिंह, डाॅ. विनय कुमार सिंह, शुभम, डाॅ. कुसुमलता, डाॅ. ज्ञांती सिंह, डाॅ. अजीत पटेल, डाॅ. सुमैय्या आरिफ, श्रीमती रीना गौतम एवं सुश्री सरस्वती सहित अन्य प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं की उपस्थिति रही। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज के निर्माण में संतुलित एवं पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक भोजन में पोषक तत्वों से युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर गृहविज्ञान विभाग की ओर से उपस्थित सभी प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। छात्राओं की सक्रिय सहभागिता और रचनात्मक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    बाबर-औरंगजेब के संदर्भ में साधा निशाना, इंडिया ब्लॉक के अस्तित्व पर भी उठाए सवाल     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने…

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कार्यकर्ताओं संग की मंदिर परिसर की सफाई     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व समग्र आकलन को लेकर सेमिनार

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व समग्र आकलन को लेकर सेमिनार

    ढेरही टोल प्लाजा पर प्रस्तावित धरने को लेकर प्रशासन सख्त

    ढेरही टोल प्लाजा पर प्रस्तावित धरने को लेकर प्रशासन सख्त

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित