प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कार्यकर्ताओं संग की मंदिर परिसर की सफाई

रिपोर्ट : विवेक राय

मिर्जामुराद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को मिर्जामुराद मंडल के गौर गांव स्थित बंगलाचट्टी के प्राचीन शिव मंदिर एवं राधाकृष्ण मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सुबह मंदिर परिसर पहुंचे और हाथों में झाड़ू लेकर सफाई अभियान में जुट गए।

कार्यकर्ताओं ने मंदिर के गर्भगृह से लेकर बाहरी परिसर, सीढ़ियों तथा आसपास के रास्तों की साफ-सफाई की। इस दौरान परिसर में जमा कूड़ा-कचरा हटाने के साथ ही पानी से धुलाई भी की गई। अभियान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा को संगठन के मूल मंत्र के रूप में आगे बढ़ाया है।

इसी प्रेरणा के तहत देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और मंदिर, गांव तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों से अभियान तक सीमित न रहकर नियमित रूप से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

अभियान में जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, गौर के ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता, जिला मंत्री सुरेंद्र बिंद, शक्ति केंद्र संयोजक राजनाथ दूबे, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, मंडल उपाध्यक्ष मनोज सिंह, बूथ अध्यक्ष राकेश सेठ, शिव शंकर, उमाशंकर पटेल, धीरज सिंह, निहाल सेठ, शिवधनी पटेल, ओपी पटेल, राजन सोनकर, मनोज बिंद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मंदिर समिति के लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    खुटहना गांव के पास हादसा, दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार; पुलिस ने मैजिक कब्जे में लिया     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के खुटहना…

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में 88 प्रतिशत प्रगति पर जताई नाराजगी, दिसंबर तक निर्माणाधीन परियोजनाएं पूरी कराने के निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। सचिव नियोजन एवं महानिदेशक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व समग्र आकलन को लेकर सेमिनार

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व समग्र आकलन को लेकर सेमिनार