तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

खुटहना गांव के पास हादसा, दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार; पुलिस ने मैजिक कब्जे में लिया

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के खुटहना गांव के पास तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार 60 वर्षीय मजदूर राममूरत राजभर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। लटौनी गांव निवासी राममूरत राजभर डुबकियां से मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। खुटहना गांव के पास पीछे से आए अनियंत्रित मैजिक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल राममूरत को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल मैजिक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    राजातालाब पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयां, 1,150 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद; प्राथमिक विद्यालय की चोरी का भी खुलासा   रिपोर्ट विवेक राय राजातालाब (वाराणसी)। अपराध एवं…

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में 88 प्रतिशत प्रगति पर जताई नाराजगी, दिसंबर तक निर्माणाधीन परियोजनाएं पूरी कराने के निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। सचिव नियोजन एवं महानिदेशक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक