जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

राजातालाब पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयां, 1,150 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद; प्राथमिक विद्यालय की चोरी का भी खुलासा

रिपोर्ट विवेक राय

राजातालाब (वाराणसी)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजातालाब पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई में खुले स्थान पर जुआ खेल रहे तीन लोगों को पकड़ा गया, जबकि दूसरी कार्रवाई में प्राथमिक विद्यालय भदरासी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार असवारी से भीमचण्डी जाने वाले खड़ंजा मार्ग के पास जुआ खेलने की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर आशीष पटेल (32), राजेश कुमार वर्मा (30) और कुवर दीप मौर्य (30), निवासी असवारी, को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1,150 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, प्राथमिक विद्यालय भदरासी में खिड़की की ग्रिल तोड़कर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने विशाल सिंह (25), निवासी भदरासी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी दो चोरी के सीलिंग फैन बोरे में लेकर उन्हें बेचने जा रहा था। उसकी निशानदेही पर स्टील का ड्रम, 17 गिलास, दो चम्मच, दो कटोरी, स्टील की बाल्टी, पुरानी थाली, प्लास्टिक की बाल्टी और चावल भी बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने प्राथमिक विद्यालय से पंखे, ड्रम, बर्तन और चावल चोरी करने की बात स्वीकार की। दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    खुटहना गांव के पास हादसा, दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार; पुलिस ने मैजिक कब्जे में लिया     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के खुटहना…

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में 88 प्रतिशत प्रगति पर जताई नाराजगी, दिसंबर तक निर्माणाधीन परियोजनाएं पूरी कराने के निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। सचिव नियोजन एवं महानिदेशक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक