ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

तिरंगा लेकर टोल प्लाजा पहुंचे प्रदर्शनकारी, किसान नेता ने किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिस से झड़प में किसान घायल

 

 

रिपोर्ट विवेक राय

चोलापुर (वाराणसी)। राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर स्थित ढेरही टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर बुधवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में किसान पुलिस की रोक के बावजूद करीब 12:30 बजे टोल प्लाजा पहुंच गए। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ सहित कई नारे लगाए।

प्रदर्शन के बीच किसान नेता अजीत सिंह ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर चंद्रकांता ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके हाथ से पेट्रोल की बोतल और लाइटर छीन लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच काफी देर तक कहासुनी और नोकझोंक होती रही।

पुलिस ने अजीत सिंह समेत 14 किसानों को हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस वाहनों से अलग-अलग थानों में भेजा गया। बाद में रात में सभी को छोड़ दिया गया।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के दौरान बल प्रयोग की स्थिति बनी। इसमें किसान धर्मेंद्र यादव के सिर में चोट लगने से वह घायल हो गए। उनका सिर फटने के बाद कुछ समय के लिए मौके पर तनाव बढ़ गया।

स्थिति को संभालने के लिए एडीसीपी वरुणा लिपि नागयाच, एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी, एसडीएम सदर नितिन सिंह और एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया।

किसानों का प्रदर्शन करीब चार घंटे तक चला। सुरक्षा के मद्देनजर चोलापुर थाना क्षेत्र से जौनपुर सीमा तक प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया। टोल प्लाजा से आसपास के क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। आने-जाने वाले लोगों की तलाशी भी ली गई।

किसानों के प्रदर्शन के बाद अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने वीडियो बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की ओर से उन्हें जानकारी दी गई है कि टोल पर वसूली अस्थायी रूप से अगले आदेश तक रोक दी गई है।

ढेरही टोल प्लाजा पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया। इनमें नागेपुर गांव स्थित लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर, ग्रामप्रधान मुकेश कुमार, हरपुर प्रधान शिवकुमार और मेहंदीगंज निवासी सुरेश राठौर समेत अन्य लोग शामिल बताए गए।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल प्लाजा के पास हादसा, एक युवक गंभीर; दोनों घायलों को चोलापुर से दीनदयाल अस्पताल किया गया था रेफर     रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। आजमगढ़ फोरलेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    तीन महीने से लंबित जीपीएफ भुगतान पर बीएसए ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

    तीन महीने से लंबित जीपीएफ भुगतान पर बीएसए ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश