आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

ढेरही टोल प्लाजा के पास हादसा, एक युवक गंभीर; दोनों घायलों को चोलापुर से दीनदयाल अस्पताल किया गया था रेफर

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

चोलापुर (वाराणसी)। आजमगढ़ फोरलेन पर ढेरही टोल प्लाजा के समीप बुधवार शाम करीब तीन बजे तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान तरावं निवासी मृत्युंजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (50) की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार अंकित सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

जानकारी के अनुसार मृत्युंजय सिंह और अंकित सिंह बाइक से धौरसोना से दानगंज की ओर जा रहे थे। ढेरही टोल प्लाजा से पहले पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मृत्युंजय सिंह की मौत हो गई।

 

बताया गया कि मृतक का पुत्र पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत है। वहीं घायल अंकित सिंह का उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं