बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती
रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। बहादुरपुर गांव में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने के कारण गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 केवी उपकेंद्र उगापुर से निर्गत 11 केवी छितौनी फीडर पर ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया जाएगा।
इसके चलते 1 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से दोपहर 1:30 बजे तक छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उगापुर के एसडीओ अजीत कुमार सोनकर ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य आपूर्ति बंद होने से पहले ही पूरा कर लें।




