मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

नगर निगम के साथ श्रमदान करते हुए गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा—तीर्थ की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। मणिकर्णिका तीर्थ पर श्रमदान और सेवा का अनुभव आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ा हुआ है। नगर निगम की टीम के साथ मणिकर्णिका घाट पर श्रमदान करते हुए गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि यहां सेवा करते समय ऐसा महसूस होता है, जैसे बाबा महादेव स्वयं सहायक और मार्गदर्शक हों।

उन्होंने कहा कि काशी का मणिकर्णिका घाट महाश्मशान की पवित्रता को धारण किए हुए है। इसे केवल अंतिम संस्कार का स्थल नहीं, बल्कि जीवन और मोक्ष के द्वार के रूप में भी देखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां भगवान शिव की उपस्थिति मानी जाती है और वे मोक्ष प्राप्ति के लिए तारक मंत्र प्रदान करते हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर श्रमदान और जनसेवा विशुद्ध भक्ति एवं समर्पण का भाव पैदा करती है।

राजेश शुक्ला ने कहा कि तीर्थ स्थल पर किया गया श्रम अहंकार को दूर कर सेवा और कर्तव्य का एहसास कराता है। नमामि गंगे और नगर निगम की ओर से स्वच्छता अभियान चलाकर तीर्थों की पवित्रता बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है।

उन्होंने देश-विदेश से काशी आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों से अपील की कि वे मणिकर्णिका सहित सभी तीर्थ स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाएं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम के आवास पर जुटे नेता और कार्यकर्ता, शिक्षा, संघ एवं संगठन में योगदान को किया याद     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)।…

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    शर्मिला इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; खेलों को बताया व्यक्तित्व विकास का माध्यम     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के पुआरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा