सूक्ष्मजीव इनोकुलेन्ट स्वस्थ फसलों के लिए बेहद उपयोगी

(सन्तोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी में निदेशक डॉ तुषार कांति बेहेरा की निदेर्शन में क्रियान्वित हो रही फार्मर्स फर्स्ट परियोजना के अंतर्गत बंगालीपुर गांव के प्रगतिशील किसानों को संस्थान द्वारा मटर की उन्नत किस्म काशी उदय के बीज का वितरण किया गया | किसानों को संस्थान द्वारा विकसित किये जा रहे सूक्ष्मजीव इनोकुलेन्ट बीसी 6 जो मूलतः बैसिलस जीवाणुओं का कॉन्सोर्टिया है, के द्वारा बीज शोधन का सजीव प्रदर्शन प्रधान वैज्ञानिक डॉ डी पी सिंह के द्वारा किया गया उन्होंने बताया कि माइक्रोबियल यानी सूक्ष्मजीव इनोकुलेन्ट के व्यापक उपयोग से किसान अपने खेतों में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश एवं सूक्ष्मतत्वों जैसे जिंक आदि का जैविक एवं प्राकृतिक रूप से प्रबंधन कर सकते हैं और इनके माध्यम से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के साथ ही केमिकल रसायनों पर निर्भरता भी कम की जा सकती है और लागत को नियंत्रित किया जा सकता है इस अवसर पर फसल उन्नयन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नागेंद्र राय द्वारा किसानों को मटर की फसल के बीज शोधन हेतु पाउडर एवं तरल बीसी 6 कॉन्सोर्टिया भी वितरित किया गया | उपस्थित प्रधान वैज्ञानिक डॉ नीरज सिंह ने परियोजना के अंतर्गत किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की |कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुभदीप रॉय के अनुसार वैज्ञानिक लाभार्थियों के खेतों पर ही सब्जी फसलों पर किये जाने वाले सूक्ष्मजीव के प्रायोगिक अध्ययन का डाटा प्राप्त करके उसके प्रभावों का आकलन करेंगे साथ ही खेतों पर ही अन्य किसानों को एकत्र करके सूक्ष्मजीव उत्पादों के असर का प्रदर्शन किया जाएगा जिससे बड़ी संख्या में किसान प्रेरित होंगे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    अजगरा में जनसंपर्क के दौरान बोले रमेश चौधरी—2027 में पीडीए की सरकार बनाना पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। अजगरा विधानसभा…

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सीमा राजभर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील, शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों को बनाया प्रमुख मुद्दा   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। हरिहरपुर चौराहा, रिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग