गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों को दिया निमंत्रण, वडनगर-वाराणसी बाइक सेवा यात्रा के समापन पर जुटेंगे दिग्गज नेता
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
रोहनिया (वाराणसी)। वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा के समापन अवसर पर बुधवार को जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मंच, सभा स्थल, आगंतुकों की व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद राज्य मंत्री ने सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आसपास के गांवों, चौराहों और बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर लोगों को आमंत्रण पत्र वितरित किए और जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। राज्य मंत्री ने बताया कि जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली इस विशाल जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी प्रमुख रूप से शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं।
इसे एक ही पैराग्राफ में तीन कॉलम का उपयोग करते हुवे समाचार पत्र फोटो बना है जो दिया गया है वही लिखना है एवं ओरिजिनल फ़ोटो ही लगाना है अपनी तरफ़ से कुछ भी नहीं जोड़ना या बदलना है सब दिये गये अनुसार ही बोल्ड लेटर में आकर्षक रूप से फ़ोटो बना है




