वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया लोकार्पण, दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने की पहल

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। सेवा संकल्प माह के अंतर्गत वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में प्रस्तावित टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का गुरुवार को होटल ताज में अनावरण किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ट्रॉफी का अनावरण किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि दिव्यांगता शरीर की नहीं, बल्कि मन की होती है। दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं और उन्हें उचित अवसर मिलने पर वे अपनी प्रतिभा के बल पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने दिव्यांग खेलों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

 

आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना, उनमें नई उम्मीद और आत्मविश्वास जगाना तथा खेलों के माध्यम से समावेशी भारत का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

 

ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रतियोगिता की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराएगी।

 

कार्यक्रम का संचालन ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव संजय चौरसिया ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यांगजन उनके साथ हैं। वहीं, प्रतियोगिता के संयोजक वीरभद्र सिंह ने अतिथियों और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

इस अवसर पर पद्मश्री विमल जैन, ट्विंस ब्रदर राहुल गुप्ता एवं रोहित गुप्ता, अखिलेश यादव, रोशन द्विवेदी, शशि भूषण त्रिपाठी, रवि प्रताप सिंह साजन और चंदन सिंह सिसोदिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह ने किया शुभारंभ, दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने दिखाया दमखम     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। क्षेत्र…

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव, एसआईआर में मतदाताओं के नाम हटाने की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी