शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

रोमांचक फाइनल में लाइब्रेरी द्वितीय को 42-38 अंकों से हराया, सात टीमों ने लिया हिस्सा

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। ग्राम भंदहाँ कला में सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट की ओर से बालिकाओं के लिए निःशुल्क संचालित आशा पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सात टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला लाइब्रेरी पंचम और लाइब्रेरी द्वितीय के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में लाइब्रेरी पंचम ने 42-38 अंकों से जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि लाइब्रेरी द्वितीय उपविजेता रही।

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि खेल जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ मानसिक तनाव कम होता है तथा सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलता है। खेलकूद से बच्चों में ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सौरभ चन्द्र ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में सरोज सिंह, दीन दयाल सिंह, श्वेता सिंह, प्रदीप सिंह और आंचल सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

पुरस्कार वितरण न्यूजीलैंड से आईं शिक्षिकाओं रिया मिश्र और नादिने कोरज के साथ दीपिका मिश्र एवं अतुल कुमार मिश्र ने किया। प्रतियोगिता के आयोजन से बालिकाओं में खेलों के प्रति उत्साह देखने को मिला।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    संजीव सिंह गौतम को भेजा संवेदना पत्र, कहा— उनका सार्वजनिक जीवन और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी वाराणसी जिले के…

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से की शिष्टाचार भेंट, गौ माता का स्मृतिचिह्न भेंटकर लिया आशीर्वाद     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुस्लिम नेता एवं सक्रिय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन