गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से की शिष्टाचार भेंट, गौ माता का स्मृतिचिह्न भेंटकर लिया आशीर्वाद

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुस्लिम नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता जीशान अंसारी ने शुक्रवार को ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। जीशान अंसारी ने शंकराचार्य को गौ माता का स्मृतिचिह्न भेंट किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान जीशान अंसारी ने सामाजिक भाईचारे, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए शंकराचार्य के मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने देश की शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से आशीर्वाद लिया।

उल्लेखनीय है कि जीशान अंसारी इससे पहले भी गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को अपने खून से लिखा पत्र भेज चुके हैं। उन्होंने इस अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को मिलकर देश की उन्नति, शांति और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रेम, सौहार्द और परस्पर सम्मान ही किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति हैं।

यह मुलाकात सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इसे सामाजिक समरसता, आपसी संवाद और भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    संजीव सिंह गौतम को भेजा संवेदना पत्र, कहा— उनका सार्वजनिक जीवन और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी वाराणसी जिले के…

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    रोमांचक फाइनल में लाइब्रेरी द्वितीय को 42-38 अंकों से हराया, सात टीमों ने लिया हिस्सा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। ग्राम भंदहाँ कला में सामाजिक संस्था…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन